Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ट्रेन में आग लगने की अफवाह सुन यात्री चलती ट्रेन से कूदे, कई यात्री गंभीर रूप से घायल।

Fire Rumor in Punjab Mail: बरेली में बिलपुर के पास सुबह करीब 8:30 बजे हावड़ा से अम्रितसर जा रही पंजाब मेल में आग लगने की अफवाह फ़ैल गयी। अफवाह फैलने के बाद ट्रेन में यात्रियों के बिच भगदड़ मच गयी। ट्रेन में आग लगने की अफवाह सुन कर यात्रियों ने दर के मार चलती ट्रेन से छलांग लगा ली। ट्रेन ब्रिज पर करीब 50 की स्पीड से चल रही थी। यात्रियों ने बिना कुछ सोचे चलती ट्रेन से 30 फीट नीचे छलांग लगायी। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 20 यात्री घायल हुए है और 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना में घायल सभी यात्राओं को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

दर असल घटना के वजह की बात करें तो किसी यात्री का हाथ आग बुझाने वाले इक्विपमेंट पर लग गया था। इक्विपमेंट गैलरी में गिर गया जिसके वजह से उसकी नॉब निकल गई थी और आग बुझाने वाला केमिकल निकलने लगा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है और अफरा तफरी मच गई। एक-दूसरे को रौंदते हुए यात्री दूसरे गेट की तरफ भागने लगे। ट्रेन की जांच करने के बाद जब सब कुछ ठीक निकला तो करीब 45 मिनट तक रुकी ट्रेन गंतव्य स्थान पर आगे निकली।

Related posts

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

Awaaz India TV

IndiGo Flight Bomb Threat: फर्ज़ी निकली दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo Flight में बम की ख़बर।

Awaaz India TV

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” RJD नेता Manoj Jha का बड़ा बयान।

Awaaz India TV

Kanchanjunga Express Accident : जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में 15 की मौत, मालगाड़ी ने तोड़ा था सिग्नल

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को वायनाड में कड़ी टक्कर देगी  BJP, इस दिग्गज नेता को मैदान में उतारा

Awaaz India TV

लोकसभा में दिए भाषण से शब्द हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी।

Awaaz India TV

Leave a Comment