Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को वायनाड में कड़ी टक्कर देगी  BJP, इस दिग्गज नेता को मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केरल की शेष चार सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन (Kerala BJP President K. Surendran) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) से मुकाबला करने के लिए वायनाड (Wayanad) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने शिक्षाविद और श्री शंकरा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के एस राधाकृष्णन, और अभिनेता से नेता बने जी कृष्णकुमार को क्रमशः एर्णाकुलम तथा कोल्लम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, सरकारी महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य टी एन सरसु उत्तरी पलक्कड़ जिले के अलाथुर से अपनी किस्तम आजमाएंगे।

पार्टी केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच दशकों से चल रहे द्विध्रुवीय मुकाबले की परिपाटी को बदलने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने पहले राज्य की 12 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि उसकी सहयोगी बीडीजेएस राज्य में चार सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Related posts

Nagpur Viral Video: दिनदहाड़े ऑटो चालक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत।

Awaaz India TV

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Awaaz India TV

Thane Police ने पकड़ा अनोखा चोर, Tripura से विमान में आता और Mumbai में चोरी करता।

Awaaz India TV

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास की अनोखी पहल, 22 भाषाओं में दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन किया

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

Leave a Comment