Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

High Level Meeting : Amit Shah की High Level Meeting, आतंकवादियों के खिलाफ बड़े Action की तैयारी

High Level Meeting : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर पर अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

शाह ने क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में हाल ही में हुई वृद्धि की समीक्षा की, जिसने सुरक्षा उपायों के बारे में महत्वपूर्ण चिंताएं पैदा की हैं। बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 4.28 लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ मंदिर की यात्रा की और इस बार यह आंकड़ा पांच लाख तक जा सकता है। ऐसे में सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाने की संभावना है ताकि उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। सभी को 5 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा। अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है और 19 अगस्त तक जारी रहेगी।

सूत्रों ने बताया, “राजौरी-पुंछ जिलों में छिपे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं आतंकियों ने रियासी आतंकी हमले को अंजाम दिया है।” उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर गत दिनों प्रधानमंत्री द्वारा की गई बैठक के बाद उनके निर्देश के अनुरूप शाह सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में वह व्यापक दिशा-निर्देश देंगे।
आतंकवादियों ने हाल के चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए थे, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

Related posts

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

T Series के को-ऑनर Krishan Kumar के बेटी Tishaa Kumar का 21 साल की उम्र में हुआ निधन।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Dinesh Mhatre हुए बहुजन विकास आघाडी में शामिल ,पालघर सीट के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

Awaaz India TV

पुलिस स्टेशन नहीं जाना तो मत जाएं, महिलाएं अब घर बैठे दर्ज़ करा सकती हैं एफआईआर– पीएम मोदी का ऐलान

Awaaz India TV

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 : उम्मीदवारों में होगा टक्कर का मुकाबला।

Awaaz India TV

Mukesh Ambani ने CM Eknath Shinde से की मुलाकात, दिया बेटे के शादी का न्योता।

Awaaz India TV

Leave a Comment