Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Breast Cancer के उपचार के बीच में Hina Khan ने कटे बाल, कहा  “मैं जीत चुनती हूं”

Hina Khan Breast Cancer: टेलीविज़न इंडस्ट्री की फेमस और भारतीय जनता की पसंदीदा कलाकार हिना खान ने 28 जुलाई को खुलासा किया था कि उन्हें तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर है और उनका ट्रीटमेंट चालू है। इस बात की जानकारी हीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। यह खबर सुनके सभी चौक गए थे। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था । जिसे देख कर अब भी फैंस उनके हिम्मत की दाद दे रहे है।

वही हाल ही में हिना खान ने फिर एक वीडियो शेयर की है। जिसे देख कर फैंस काफी मायूस और काफी इमोशनल हो गए है। दरअसल, तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर के कारण उनके बाल धीरे-धीरे गिर रहे है। इसी वजह से हिना खान ने आज आपने बाल काट दिए है। उन्होंने कहा के, “यूँ धीरे-धीरे बाल गिरते देख में मेंटली स्ट्रेस और डिस्टर्ब हो जाती इसलिए सोचा की काट दू” और हाँ मैंने इस फेज  के लिए एक अच्छा विग बनाने के लिए अपने बालों का उपयोग करने का फैसला किया है।

हिना ने कैप्शन में लिखा, आप कश्मीरी में मेरी मां की रोने की आवाज सुन सकते हैं, (मुझे आशीर्वाद देते हुए) उसने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया जिसकी उसने कभी कल्पना करने की हिम्मत नहीं की। सभी लोगों के लिए, विशेष रूप से महिलाएं जो एक ही लड़ाई लड़ रही हैं, मुझे पता है कि यह कठिन है, मुझे पता है, हमारे बाल वह ताज है जिसे हम कभी नहीं उतारते हैं। लेकिन क्या होगा यदि आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हैं कि आपको अपने बाल-अपने गर्व, अपने मुकुट को खोना है? अगर आप जीतना चाहते हैं तो आपको कड़े फैसले लेने होंगे। और  मैं जीतना चुनती हूं।

 

 

 

 

 

 

Related posts

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

कियारा आडवाणी को बड़ा झटका, भूलभूलैया 3 में तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ लीड रोल में आएँगी नज़र

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

Guna, Madhya Pradesh : “Love Jihad” का एक और मामला।

Awaaz India TV

बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन के साथ किया बदसलूक, Nagarjuna ने मांगी माफ़ी।

Awaaz India TV

Leave a Comment