Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

पति ने मारा-पीटा, चेहरे पर गर्म दाल फेंकी, तलाक दिया, मोदी और योगी की तारीफ करना महंगा पड़ा मुस्लिम महिला को!

Muslim Woman Abuse: पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  की तारीफ करना मरियम नामक एक मुस्लिम युवती के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया। ख़बर के अनुसार मरियम का आरोप है कि अयोध्या में हुए बदलाव को लेकर उसने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी की तारीफ की, जिसके बाद उसके पति अरशद ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और फिर ट्रिपल तलाक देकर घर से भागने  को कहा। फिर सास के कहने पर अरशद ने किचन में चूल्हे पर रखी गरम दाल लाकर उसके ऊपर फेंक दी जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसकी  चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसे घर से बाहर निकाला और मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मरियम ने बताया कि वो किसी तरह घायल अवस्था में अपने मायके बहराइच पहुंची और अपना इलाज कराया।

मरियम ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2023 को अयोध्या निवासी अरशद से हुई थी। मरियम अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थी, खासकर इस बात से कि उसकी शादी अयोध्या जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर हुई है। इस नाते मरियम ने मोदी-योगी की तारीफ की जो उसके पति अरशद को नागवार गुज़री थी।

मरियम ने बहराइच पुलिस को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की पर पुलिस ने उसे अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। अब वह अयोध्या जनपद में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। इस बीच, अरशद का रिश्तेदार चांद बाबू सुलह का प्रस्ताव लेकर आया, लेकिन उसने हलाला की शर्त रखी है, जिसे मरियम ने ठुकरा दिया है। मरियम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले में न्याय और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

West Bengal: CBI को मिली शाहजहां शेख की कस्टडी, संदेशखाली का कालासच अब सामने आएगा

Awaaz India TV

बिकाऊ है Kangana Ranaut का बांद्रा वाला बंगला, कीमत 40 करोड़…?

Awaaz India TV

नई धारावाहिक “तुलसी हमारी बड़ी सयानी”, केवल DANGAL TV पर

Awaaz India TV

बरेली के एक मोहल्ले में हिंदुओं ने लगाए वहां से पलायन करने के पोस्टर, प्रशासन लगा मसला सुलझाने में

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :Nitish Kumar को Deputy PM पद का ऑफर?

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

Leave a Comment