Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Indore Rave Parties : इंदौर बना Rave Parties का अड्डा, Rave Partie मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Indore Rave Parties : मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के बाद अब देश का सबसे स्वच्छ कहा जाने वाला मध्यप्रदेश का इंदौर शहर भी एक मामले में अस्वच्छ हो रहा है और वो है रेव पार्टियां। इंदौर इन बदनाम पार्टियों का केंद्र बनता जा रहा है। गत दिनों इंदौर में हुई हाई प्रोफाइल रेव पार्टी की गिरफ्तार मैनेजर कशिश ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें  बताई हैं। उसने बताया कि यहां पर किस तरह से युवाओं को बुलाया जाता है, कितने तरह के ड्रग्स मिलते हैं और पोल डांसर, किन्नर से लेकर अय्याशी के कई संसाधन उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसमें कई राज्यों की कनेक्टिविटी भी सामने आई है। देश के कई राज्यों से अय्याश इंदौर आकर रेव पार्टियां करते हैं।

ग़ौरतलब है कि, इसी सप्ताह तेजाजी नगर क्षेत्र के रिवेरा फॉर्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर 100 से अधिक युवाओं को रेव पार्टी करते पकड़ा था। तीन दिन के बाद भी पुलिस रेव पार्टी के मुख्य आयोजकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने छापे के दौरान मौके पर से पार्टी की मैनेजर कशिश वाधवानी को गिरफ्तार किया था, जिसने पुलिस को इंदौर में हो रही रेव पार्टियों के संबंध में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। कशिश ने बताया कि  रिवेरा फार्म हाउस की पार्टी का मुख्य आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी है। फार्म हाउस किसी सुब्रत राय का बताया है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।

कशिश ने बताया कि इंदौर के आसपास लगभग 100 से अधिक फार्म हाउस में रेव पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इनमें शुक्रवार से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। पार्टियों में ड्रग्स, शराब, गांजा समेत कई तरह के नशे के सामान उपलब्ध करवाए जाते हैं। कशिश ने बताया कि इन पार्टियों में कॉलेज की लड़कियों की फ्री एंट्री रहती है। कॉलेज गर्ल्स की वजह से बड़ी संख्या में अमीर लोग और बड़े घरों के लड़के भी यहां पर आते हैं।

आजाद नगर क्षेत्र के एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि कशिश  घटना के बाद से फरार हो गई थी। उसने कबूला कि शहरी सीमा और बाहरी इलाकों में कई रेव पार्टियां सुबह छह बजे तक चलती हैं। उसने दो दर्जन से ज्यादा पार्टी आयोजित करने वालों के नाम और उनके ठिकानों की भी जानकारी दी है। कशिश स्कल पब और कुछ बार व स्पा में काम कर चुकी है। उसने सैलून भी खोला था, इसलिए उसकी शहर के कई रईसजादों और युवतियों से उसकी पहचान है। इसी कारण उसने अब रेव पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट और कस्टमर को बुलाने वाला काम शुरू किया था। उसने बताया अधिकांश जगहों पर इवेंट का काम वही संभालती थी। कशिश अपनी पहचान के कुछ ट्रांसजेंडर और युवतियों को भी बुलाती थी।

इन पार्टियों में डांसर और ड्रग्स  गुजरात, गोवा, मुंबई से बुलाए जाते हैं। एक दिन की पार्टी के लिए 30 से 40 लाख का बजट रहता है। रेव पार्टी है तो कपल को ही एंट्री मिलेगी। बुकिंग के आधार पर पार्टी में डीजे सिस्टम, कमरों की बुकिंग, ड्रग्स व शराब की व्यवस्था की जाती है। आयोजक मुंबई, गुजरात, राजस्थान और गोवा के बैंड ग्रुप्स, पोल डांसर और किन्नर भी बुलवाते हैं। इसी दौरान यहां पैडलर्स चरस, गांजा, एमडी ड्रग, शराब, बियर और ब्राउन शुगर जैसा नशा आसानी से खपा देते हैं। मादक पदार्थ मुंबई और गुजरात के शहरों से पहुंचते हैं।

Related posts

गाजियाबाद में झोपडी में रह रहे लोगों के साथ हुए हिंसक मामले पर अखिलेश यादव ने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

Awaaz India TV

बिकाऊ है Kangana Ranaut का बांद्रा वाला बंगला, कीमत 40 करोड़…?

Awaaz India TV

Milk Adulteration Test : दूध में पानी की मिलावट है या नहीं, जांचने का आसान तरीका

Awaaz India TV

वोट फॉर नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, X पर लिखा- स्वागतम

Awaaz India TV

Vicky Kaushal ने Gangs of Wasseypur से लेकर Bad Newz तक के सफर को दर्शाते हुए कहा,’कुछ भी रातोरात नहीं होता’

Awaaz India TV

Leave a Comment