Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Inter Caste Love :पुलिस के पास बुर्का पहन, मदद मांगने पहुंची हिंदू लड़की, लव-मैरिज से जान का ख़तरा बताया

Inter Caste Love :यूपी के मेरठ में दूसरी जाति के युवक से लव मैरिज करने वाली एक हिंदू युवती को हत्या का डर सता रहा है। घरवालों के डर से लड़की बुर्का पहनकर अपनी ननद के साथ सीधी एसएसपी पुलिस ऑफिस जा पहुंची। युवती ने पुलिस को कहा कि उसे घरवालों, समाज से जान का खतरा है। उसकी मदद की जाए।

सूत्रों के अनुसार मवाना के जय सिंहपुर गांव की रहने वाली आशु पुत्री चिताराम अपनी ननद स्वाति के साथ शनिवार को एसएसपी के पास पहुंची। आशु ने कहा कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से परीक्षितगढ़ के अनुराग नागर से विवाह किया है। दोनों ने पहले 2 जून को शिवमंदिर कंकरखेड़ा में वैदिक रीति से शादी की और इसके बाद 12 जून को रजिस्ट्रार चतुर्थ के यहां कोर्ट मैरिज कर ली है। पीड़िता ने कहा कि “मेरी इस शादी से घरवाले और गांव वाले खुश नहीं है। मुझे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। मैं गुर्जर हूं और पति जाट है। दोनों की बिरादरी अलग है। इसके कारण गांव और घर के लोग उनकी शादी के खिलाफ हैं।

अभी ससुराल में रह रही हूं लेकिन यहां मेरे मायके वाले और गांव वालों से मेरे पति, मुझे और ससुराल के सभी लोगों की हत्या का खतरा है। आशु की ननद स्वाति ने कहा कि उसका भाई अनुराग आशु को लगातार धमका रहा है। स्वाति ने पुलिस से कहा कि हम लोग घर से निकल भी नहीं सकते। रास्ते में कभी भी हम पर हमला हो सकता है। इसलिए हमें मजबूरन बुर्का पहनकर यहां आना पड़ा है। ताकि कोई हमें देखकर पहचान न सके।

इस पूरे मामले पर आशु के पति अनुराग ने भी पुलिस से कहा कि उसके ससुराल वाले शुरू से इस शादी के खिलाफ हैं। इसका कारण है हमारा अलग-अलग जातियों से होना। लेकिन हमने हिम्मत करके शादी की है। लेकिन अब मुझे और मेरे घरवालों को जान का खतरा है।
सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दो युवतियां पुलिस ऑफिस आई थीं। एक ने दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने की बात कही थी। यह भी बताया कि परिजन और गांव के कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर मवाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।

Related posts

कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर उठाए सवाल, पूछा – क्या सीईसी या मोदी सरकार से था मतभेद ?

Awaaz India TV

UP में दुकानों पर ‘जाति सूचक’ बोर्ड लगाने पर Supreme Court की अंतरिम रोकं

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को गंगास्नान के लिए ले जा रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा, सात बच्चों समेत 15 की मौत

Awaaz India TV

Retired Soldier Suffers Heart Attack: वीर सपूत Balwinder Singh Chhabra ने भारत मां को सलाम कर ली अंतिम सांस

Awaaz India TV

Team India के Victory Parade के बाद BCCI के लिए लिए Aaditya Thackeray का कड़ा संदेश।

Awaaz India TV

Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा, देश का नाम करेंगे रोशन

Awaaz India TV

Leave a Comment