Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला।

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह शामको लगभग सवा छह बजे पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। बस में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्री थे। हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी और बस में सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 41 घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार शाम को मोदी के शपथ ग्रहण से एक घंटा पहले की है।

रियासी की SSP मोहिता शर्मा के मुताबिक, आतंकियों ने कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते 53 सीटर बस खाई में गिरी। चश्मदीदों ने बताया कि घटनास्थल पर 2 आतंकवादी थे। वे हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस बस को इसलिए निशाना बनाया है कि इसमें यात्री जम्मू-कश्मीर के बाहर के थे। ख़बर है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक घायल यात्री ने बताया कि आतंकियों ने सेना जैसी वर्दी पहनी थी। उन्होंने लाल कपड़े से मुंह बांध रखा था। बस जैसे ही मोड़ पर आई, अचानक गोलियां चलने लगीं। बस के खाई में गिरने से पहले आतंकियों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं। आतंकी बस के गिरने के बाद भी गोलियां चलाते रहे। बस शाम को 4 बजे चलनी थी, लेकिन 5:30 बजे चली। बस के लेट होने को लेकर भी जांच की जा रही है।हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों की मदद के लिए घटनास्थल के पास ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

मौके पर पुलिस, आर्मी और CRPF की एक संयुक्त अस्थाई सुरक्षाबल टीम तैयार कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के लिए अलग से 5 टीमें भी बनाई गई हैं। NIA की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पहुंच गई है।

Related posts

Ramjan Eid al-Fitr: ईद मुबारख।

Awaaz India TV

Lord Ram Controversy :भगवान राम के कथित विरोधी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठे ।

Awaaz India TV

Negative Impact of Films :  MP के सीरियल किलर को आजीवन कारावास।

Awaaz India TV

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Islamabad High Court: POK पाकिस्तान का नहीं , पाकिस्तान का चौंकाऊ बयान।

Awaaz India TV

Sidharth Malhotra ​​ने कैप्टन Vikram Batra को उनकी 25वीं मृत्यु-तिथि पर दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Leave a Comment