Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Jodhpur Tragedy: पूर्व विधायक के बेटे का शव मिला कार में ।

Jodhpur Tragedy: राजस्थान में जायल (नागौर) के पूर्व विधायक राम सिंह कुड़ी के पोते विक्रम सिंह कुड़ी (50) का शव संदिग्ध हालत में कार में मिला है । जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके की 12वीं रोड पर बुधवार शाम 4 बजे एक दुकान के सामने उनकी कार लगभग डेढ़ घंटे से खड़ी थी। उधर से आ-जा रहे लोगों ने उन्हें स्टेयरिंग पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने कार का गेट खोला तो विक्रम सिंह स्टेयरिंग पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। पुलिस फौरन उन्हें अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार में मिले डाक्युमेंट्स के आधार पर की पहचान नागौर हाल अरिहंत अदिता सोसाइटी निवासी विक्रम सिंह कुड़ी पुत्र रमेश कुड़ी के रूप में हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि वे जायल के पूर्व विधायक राम सिंह के पोते हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को इस संबंध में सूचना दी। शव को मॉच्र्युरी में रखा गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना सामने आ रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।

ख़बर है कि विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते थे तथा लाइम पाउडर व चूना भट्टे के व्यापारी थे। उनके अलावा उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक लड़का व लड़की है। उनके पिता चीफ इंजीनियर पर पद से रिटायर है। येजश ने बताया कि उनके पिता को अस्थमा की परेशानी थी।

Related posts

REEL बनाते हुए 300 फीट खाई में गिरी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर Anvi Kamdar की दर्दनाक मौत।

Awaaz India TV

Sanjay Singh Claims: अयोध्या से सपा सांसद Awadhesh Prasad को मारने की तैयारी चल रही है?

Awaaz India TV

Paris Olympics पर बेईमानी का आरोप, ‘मर्द’ एथलीट ने तोड़ दी महिला एथलीट की नाक

Awaaz India TV

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती संग रामलला के किए दर्शन, लगाए ‘जय सिया राम’ के जयकारे

Awaaz India TV

Nirmala Sitharaman के Budget पर Chirag Paswan का विपक्ष को जवाब।

Awaaz India TV

भारत में ही कुछ जगह स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को।आखिर क्यों?

Awaaz India TV

Leave a Comment