ये वीडिओ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।जहां कांवड़ियों ने पुलिस की ही गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ के बाद उसे पलट दी। pic.twitter.com/cxi0fdgoVI
— Dr. Laxman Yadav (@DrLaxman_Yadav) July 29, 2024
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस की गाड़ी कांवड़िए से टकरा जाने पर कांवड़ियों ने यह उत्पात मचाया। सिर्फ गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ ही नहीं बल्कि गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी पलट भी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस से पहले भी खबर आई थी के, मेरठ में कार की टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों ने कार सवार एक युवक को पकड़ कर खूब पीटा। साथ ही कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने टक्कर मारकर कांवड़ खंडित कर दी। कार पर हमला कर, कार को तोड़ना शुरू कर दिया था। साथ ही कार चालक पर डंडे भी बरसाए थे।
