Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहां कोर्ट के समन और वारंट भेजे जाएंगे व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल से

MP Digital Revolution: मध्य प्रदेश सरकार तेज़ी से अपना हर कामकाज डिजिटल कर रही है। इसी के चलते एमपी की मोहन यादव सरकार ने अनोखी पहल की है। वहां अब वारंट और समन भेजने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके तहत व्हाट्सएप, ई-मेल, टेक्स्ट मैसेज के जरिए वारंट या समन भेजे जाएंगे। ऐसा करने वाला मध्‍यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब समन और वारंट की तामील डिजिटल माध्यमों से करने का आदेश उन मामलों में लागू होगा, जहां संबंधित व्यक्ति व्हाट्सएप, ई-मेल या टेक्स्ट मैसेज जैसी सुविधाओं का उपयोग करता है‌। यदि ई-मेल भेजे जाने के बाद बाउंस बैक नहीं होता है, तो उसे तामील मानी जाएगी। ऑनलाइन समन और वारंट उन व्यक्तियों के लिए मान्य नहीं होंगे जो ई-मेल, फोन नंबर या मैसेजिंग ऐप्स का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे मामलों में, समन और वारंट की तामील पारंपरिक तरीके से ही की जायेगी‌।डिजिटल माध्यमों से वारंट तामील किये जाने की प्रक्रिया में समय और खर्च की बचत है।

उल्लेखनीय है कि पहले वारंट-समन तामील करवाने की प्रक्रिया काफी लंबी थी, लेकिन रोज शाम को अदालतें अपने सॉफ्टवेयर पर वारंट-समन अपलोड कर देंगी, जो पुलिस को अपने सॉफ्टवेयर पर कुछ सेकंड में ही नजर आने लगेंगे। यही प्रक्रिया पुलिस भी अपनाएगी, इसलिए वारंट वगैरह तामील न होने की शिकायतें दूर होंगी। इसका बड़ा असर अदालत के फैसलों पर भी पड़ेगा, जो जल्दी हो सकेंगे।

Related posts

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया हाथी और जीप सफारी का लुत्फ

Awaaz India TV

Ambulance Attack : सीरियस पेशेंट ले जा रही Ambulance के ड्राइवर को पीटा।

Awaaz India TV

मुंबई के निकट दर्दनाक हादसा, 5 वीं मंजिल से बच्ची पर गिरा कुत्ता, बच्ची की मौत!

Awaaz India TV

Sonakshi Sinha की Wedding Reception में फैंस ने किया Gatecrashed? Sushant Divgikr ने पोस्ट कर दिए संकेत

Awaaz India TV

Delhi Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल ने खरीदी 75 लाख रुपये की Ford Mustang।

Awaaz India TV

शरद पवार ने BJP को कहा वॉशिंग मशीन, बोले – भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग वहां जाकर अपने दाग मिटा सकते हैं

Awaaz India TV

Leave a Comment