Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Neeti Rajneeti Top Headlines

Maharashtra: शरद पवार पर भड़के महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले, संविधान बदलने की BJP की मंशा की अफवाहों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले (Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शरद पवार(Sharad Pawar) जैसे वरिष्ठ नेता उस समूह का हिस्सा हैं, जो अफवाह फैला रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BP) संविधान बदलने का इरादा रखती है।

भाजपा नेता ने कहा कि देश का संविधान बहुत मजबूत है और इसे कोई नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि लोगों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख पवार समेत विभिन्न नेताओं की ”झूठी बातों” का शिकार नहीं बनना चाहिए।बावनकुले ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई विभिन्न गारंटी के कारण संविधान को बदलने के भाजपा के इरादों के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं को अफवाह फैलाने वाले लोगों के समूह में शामिल होते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। यह बहुत मजबूत है। शरद पवार को निश्चित रूप से पता होगा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान में कितनी बार संशोधन किया है।’’

बावनकुले ने कहा कि ऐसे रिकॉर्ड के विपरीत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्ष में संविधान का हमेशा मान-सम्मान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन का नाम भी बदलकर संविधान सदन कर दिया है। भाजपा ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और देश के हित में काम किया है। लोगों को नेताओं, खासकर शरद पवार की झूठी बातों का शिकार नहीं होना चाहिए।’’

अपने कट्टरपंथी विचारों के लिए जाने जाने वाले भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े (Anantkumar Hegde) ने कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने और ‘कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्धन को ठीक करने’ के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था, ‘‘यह टिप्पणी दर्शाती है कि भाजपा नेतृत्व के मन में क्या है और यह देश के लिए चिंताजनक है। अगर कोई सार्वजनिक रूप से ऐसा कह रहा है, तो ऐसी चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’’

हेगड़े की टिप्पणियों से उपजे विवाद के बाद भाजपा ने उनकी टिप्पणियों को ‘व्यक्तिगत राय’ करार दिया था और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

Related posts

जो बंगलादेश में हो रहा है, भारत में भी हो सकता है– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की बीजेपी

Awaaz India TV

Shinde और BJP पर भड़के Uddhav Thackeray कहा, मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

Awaaz India TV

Met Gala 2024 : Alia Bhatt ने लूट ली Met Gala 2024 की महफिल।

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले – देश हमेशा याद रखेगा उनकी वीरता

Awaaz India TV

Bihar : अभिनेत्री अमृता पांडे अपने घर में मृत पायी गयी।

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर Mayawati की एक और प्रतिक्रिया आई सामने।  

Awaaz India TV

Leave a Comment