Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

वंशवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले शाह अपनी ही पार्टी को देखना भूल गए: शिवसेना (यूबीटी) नेता

शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में वंशवाद होने का आरोप लगाते हैं लेकिन अपनी ही पार्टी में वंशवादी राजनीति पर ध्यान देना भूल गए।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने ‘एक्स’ पर कहा कि शाह ने मंगलवार को उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में अपनी रैली के मंच को नहीं देखा जहां मौजूद उनकी पार्टी के कई नेता वंशवादी राजनीति का प्रतिनिधित्व करने वाले थे।

शाह ने रैली में अपने भाषण में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील की थी।

दानवे ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंशवादी राजनीति की बहुत बात की, लेकिन अपनी रैली का मंच देखना भूल गए। मंच पर मौजूद कुछ नेताओं में से वंशवादी राजनीति के उदाहरणों में शोभा फडणवीस-देवेंद्र फडणवीस, गोपीनाथ मुंडे-पंकजा मुंडे, शंकर राव चव्हाण-अशोक चव्हाण, रावसाहेब दानवे-संतोष दानवे हैं।”

दानवे ने अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और राष्ट्रीय लोकदल समेत भाजपा के कुछ सहयोगी दलों का भी नाम लेते हुए कहा कि इन सभी दलों का आधार केवल एक परिवार में केंद्रित है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जनता ने ठाकरे परिवार को खूब प्यार दिया है।

दानवे ने कहा, ‘‘आपके लिए ठाकरे जब तक आपके साथ थे, अच्छे थे लेकिन आपका विरोध कर रहे हैं तो वंशवादी राजनीति करने वाले हो गए। जनता ये दोहरे मानदंड नहीं देख सकती। महाराष्ट्र में ये चालें नहीं चलेंगी। ये बात दिमाग में रखिए।”

Related posts

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

Bollywood Top 10 : जाने OTT पर कोनसी 10 Movie कर रही है राज।  

Awaaz India TV

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रमोशन इवेंट, सलमान खान के ‘जलवा’ डांस ने समां बांधा

Awaaz India TV

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Awaaz India TV

Mumbai Police Arrest Hardik and Krunal Pandya ‘s stepbrother : Vaibhav Pandya ने की 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।

Awaaz India TV

जयपुर में पुलिस ने आर्मी कमांडो को नग्न कर डंडों से पीटा, हंगामे के बाद सवाल उठे पुलिसिया कार्रवाई पर

Awaaz India TV

Leave a Comment