Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Mayawati on Bharat Band: सुप्रीम कोर्ट के  एससी-एसटी के आरक्षण के फैसले को लेकर 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय व बंद को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपना समर्थन दिया है साथ ही सभी लोगों को बधाई दी है। BSP राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट जारी कर लिखा, ” मा. सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय से उत्पन्न रोष को लेकर कल हुए भारत बंद में बीएसपी की प्रभावी भागीदारी एवं एकजुटता की अपील से इसके सफल होने की सभी को बधाई, किन्तु कांग्रेस-सपा आदि के इसके प्रति उदासीन रवैये से इनकी जातिवादी सोच प्रमाणित।”

दूसरे पोस्ट में बंद के दौरान लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज और बर्बरता पर मायावती ने लिखा, “कल बंद के दौरान पटना/बिहार में निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय। सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। साथ ही, केन्द्र सरकार ’भारत बंद’ के आयोजन के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेकर इसका शीघ्र उचित समाधान भी करे।”

वही अंत में मायावती ने लिखा, “देश में करोड़ों SC/ST वर्गों को आरक्षण के उनके हक को निष्क्रिय/निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः उसे खत्म करने की सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के षड्यंत्रों से ये लोग कितने अधिक आक्रोशित हैं यह कल के भारत बंद से साबित है। आगे भी उन्हें यह लड़ाई खुद ही अपने बल पर लड़नी होगी तभी सही सफलता।”

Related posts

Kullu में दिखा तबाही का मंजर बीआस नदी उफान पे ।

Awaaz India TV

विरार में कोचिंग सेंटर के टीचर को भीड़ ने जमकर पीटा, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Awaaz India TV

Olympics में Bronze Medal जितने पर PM Modi और राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Swapnil Kusale को दी बधाई

Awaaz India TV

Modi सरकार द्वारा पेश किये Budget में महाराष्ट्र को अनदेखा करने पर महाराष्ट्र के सांसदों ने किया Protest

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

UNICEF की Zero Dose Children रिपोर्ट पर Mallikarjun Kharge की प्रतिक्रिया आई सामने कहा- PM को सिर्फ घमंड की परवाह है!

Awaaz India TV

Leave a Comment