Awaaz India TV
Uncategorized

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से ८ से ज़्यादा घायल

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से 8 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि कई लोगों के पंडाल के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है, मिली जानकारी के मुताबिक़ पंडाल का मलबा हटाने के लिए क्रेन भी बुलाई गई है.


दक्षिण दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास लॉन में काम चल रहा था, जिसका एक हिस्सा शनिवार दोपहर ढह गया. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है. इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है.


तो वहीं दिल्ली के अग्निशमन विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें फोन पर जेएलएन स्टेडियम में एक अस्थाई संरचना ढहने की सूचना मिली. घटनास्थल से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.


जबकि हादसे के चश्मदीद और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बतौर गार्ड काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि पंडाल लगाने के दौरान वहां कुछ मजदूर खाना खा रहे थे, कभी अचानक से पंडाल गिर गया और वे सभी उसके नीचे दब गए.

Related posts

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

Maharashtra: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Awaaz India TV

Bill Gates Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिल गेट्स से की मुलाकात, जलवायु पर चर्चा की

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश किया ‘मोदी 3.0 प्लान’, बोले- तीसरा कार्यकाल दूर नहीं

Awaaz India TV

Chamkila Teaser: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म

Awaaz India TV

Pankaj Udhas Death Live Update: मशहूर गायक पंकज उदास का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Awaaz India TV

Leave a Comment