Awaaz India TV
Uncategorized

Maharashtra: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत में आग लग जाने के बाद कुल 350 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा के शिवाजी नगर इलाके में स्थित अमन हाइट्स इमारत के विद्युत कक्ष में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि विद्युत कक्ष में रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी, जिससे बिजली के 109 मीटर नष्ट हो गए।

उन्होंने बताया कि रात के ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। बिजली के उपकरणों में आग लगने के कारण पूरी इमारत में घना काला धुंआ छा गया, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे। तड़वी ने कहा कि इमारत से कुल 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि निवासी करीब दो घंटे बाद अपने-अपने फ्लैट में लौटे। तड़वी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है और दिन के दौरान बिजली बहाल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related posts

Ayodhya Ram Mandir: आज से एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

Awaaz India TV

Sharad Pawar के पोते रोहित पवार से पूछताछ कर रही है ईडी, एनसीपी पार्टी दफ़्तर में मौजूद हैं शरद पवार

Awaaz India TV

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया 21,780 करोड़ रुपये का निवेश, दो साल का उच्चस्तर

Awaaz India TV

रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रखेंगे 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव

Awaaz India TV

Leave a Comment