Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को Mallikarjun Kharge ने दी शुभकामनाएं ।

Paris Olympics 2024: कल (26 जुलाई) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान खुराना के साथ मिलकर देश से पेरिस ओलंपिक 2024 में टीम इंडिया के लिए जयकार करने की अपील की।साथ ही मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान खुराना एक स्मारक भारतीय टीम की टी-शर्ट भी भेंट दी। वही पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाडियों का हौसला बढ़ने के लिए और उन्हें शुभकामनाये देते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मल्लिकार्जुन ने शेयर किये पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं देश के साथ मिलकर हमारे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली भारतीय एथलीटों को पेरिस #ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आपका समर्पण, दृढ़ता और जुनून आपको इस वैश्विक मंच पर लाया है। अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करें, और आपकी आत्माएं तिरंगे की तरह ऊंची उड़ान भरें। घर का गौरव बढ़ाएं और ऐसी यादें बनाएं जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी”।

बता दे की, 2024 पेरिस ओलंपिक समर ओलंपिक का 33वां संस्करण है। बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन कल (26 जुलाई) को शुरू हो गया है और 11 अगस्त को समाप्त होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को शाम 7.30 बजे CEST पर शुरू होगा, इसके बाद खेल रात 8.24 बजे CEST पर शुरू होंगे।

Related posts

शहर में गड्ढे भरने की मांग को लेकर पूर्व विधायक Narendra Mehta का प्रदर्शन।

Awaaz India TV

T20 World Cup: सभी की निगाहें 9 जून पर, T 20 में होगी India-Pakistan की भिड़ंत।

Awaaz India TV

NEET पेपर लीक पर मोदी सरकार “उल्टा चोर, कोतवाल को डांटे” वाला ढोंग रच रही है- Mallikarjun Kharge

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के भाषण पर Awadhesh Prasad ने कहा, “उन्होंने हिंदुओं के बारे नहीं कहा, उन्होंने BJP की मानसिकता के बारे में बात की”।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश आम्बेडकर के फ़ैसले पर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले – VBA का इंतजार किया, अब भी इंतजार कर रहा हूं

Awaaz India TV

MP Baraat Viral Video:गाडी या घोड़ी से नहीं, Unique तरीके से निकली बारात।  

Awaaz India TV

Leave a Comment