Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Rules Changing From June 1 : आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम।

Rules Changing From June 1: अगर आप आधार कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 जून को मुफ्त में करा सकते हैं। ये अपडेट उन चीजों से संबंधित हैं जो ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यदि आप आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराते हैं तो 50 रुपये शुल्क देना होगा।

1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो जाएंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, तेज स्पीड से गाड़ी चलाने पर 1 हजार से लेकर 2 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीटबेल्ट न लगाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।

यदि 18 साल से कम उम्र के बच्चे यानी नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो उन्हें 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही नाबालिग को तब तक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा जब तक वह 25 साल का नहीं हो जाता। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को संशोधित होती हैं। 1 जून को तेल मार्केटिंग कंपनियां 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की तय कीमतें घोषित करेंगी। हालांकि मई में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) की संशोधित कीमतों की भी घोषणा की जाएगी। यानी जून की पहली तारीख से गैस की कीमतों में बदलाव तय  है।

अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट सिर्फ RTO के तरफ सरकारी सेंटरों में ही होते थे, पर  अब प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स भी यह टेस्ट ले सकेंगे। इन इंस्टीट्यूट्स में लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का ड्राइविंग टेस्ट होगा और बाद में आरटीआई द्वारा उन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। लेकिन यह टेस्ट प्रक्रिया केवल उन प्राइवेट इंस्टिट्यूट में ही होगी जो RTO की तरफ से मान्यता प्राप्त होंगे।

Related posts

LSD2 trailer: LSD2 ट्रेलर को देख ऑडियंस का मिला नेगेटिव रिस्पांस।    

Awaaz India TV

Pulwama Encounter: Pulwama में दहशतगर्दों के ठिकाने में लगी आग।

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT S3 :Show का 1st Teaser रिलीज़, Salman नहीं करेंगे शो को होस्ट ?

Awaaz India TV

Border2 Coming Soon : ‘Border’ के 27 साल बाद अब ‘Border2’, Sunny Deol ने की घोषणा

Awaaz India TV

रोटी बेलती नज़र आई Priyanka Chopra की बेटी Malti ।

Awaaz India TV

कच्छे में आते थे Awadh Ojha सर, सेक्स की बातें करते थे–Dehli के चर्चित कोचिंग-गुरू पर छात्रा के गंभीर आरोप

Awaaz India TV

Leave a Comment