Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Modi Apologizes To Shivaji Maharaj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मुद्दे पर आज सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके लिए कांग्रेस और अन्य संगठन मोदी के विरोध में आंदोलन कर रहे थे।आज, शुक्रवार को पालघर में करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए आए प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा-

“कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में जो हुआ अफसोसजनक है। छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं ; हमारे लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं; वे हमारे लिए पूजनीय हैं। आज, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं। हमारे मूल्य अलग हैं, हम वो लोग नहीं हैं, जो गाली देते रहते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में कुछ लोग भारत माता के महान सपूत, इस भूमि के सपूत वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं. वो इसके लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं, लेकिन इस मामले पर अदालत में लड़ने के लिए तैयार हैं।” यानी मोदी ने माफी तो मांगी पर साथ ही विपक्ष को घेरते हुए सावरकर का मुद्दा भी छेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ही किया था।

इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। इससे पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं।

Related posts

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Awaaz India TV

Indore Viral Video : पानी की समस्या से तंग विद्यार्थियों का वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

Kuwait Building Fire : कुवैत की बिल्डिंग में आग क्यों लगी, पता चल गया

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए 1 करोड़ 21 लाख

Awaaz India TV

लोनावाला में लुटेरे दूल्हे ने लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का चूना लगाया

Awaaz India TV

Bollywood Top 10 : जाने OTT पर कोनसी 10 Movie कर रही है राज।  

Awaaz India TV

Leave a Comment