Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

BSP और INLD गठबंधन के बाद सामने आयी Mayawati की पहली प्रतिक्रिया ।

Mayawati on BSP &INLD Alliance: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ गठबंधन का एलान किया है। दोनों दलों के नेताओं द्वारा यह घोषणा की गयी है। वहीं इनेलो के साथ हुए गठबंधन के बाद BSP सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आम चुनाव में वहाँ की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस वार्ता में की गयी”।

सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा, “इनेलो के प्रधान महासचिव श्री अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के श्री आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर श्री आकाश आनन्द व पार्टी के राज्य प्रभारी श्री रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई”।

 


सुप्रीमो मायावती ने आखिर में लिखा, “हरियाणा में सर्व समाज-हितैषी जन कल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी”।

 


इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थी हितों पर आधारित नहीं है बल्कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए दोनों दल निर्णय पर आये है की, बहुजन समाज पार्टी (BSP) 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related posts

वंशवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले शाह अपनी ही पार्टी को देखना भूल गए: शिवसेना (यूबीटी) नेता

Awaaz India TV

हिप्नोटाइज करके लूटते थे फर्ज़ी बाबा, पब्लिक ने जमकर पीटा और किया पुलिस के हवाले

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के बाद छलका पशुपति पारस का दर्द, लगाए ये आरोप 

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : ‘रामायण’ के राम Arun Govil पिछड़ रहे हैं मेरठ में

Awaaz India TV

रक्षक ही बना भक्षक GRP के जवान ने एक युवक की पिटाई की, युवक गंभीर रूप से घायल

Awaaz India TV

PM Sheikh Hasina के Bangladesh छोड़कर भागाने पर ढाका में बढ़ा तनाव, PM आवास पर घुसे प्रदर्शनकारी।

Awaaz India TV

Leave a Comment