Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Mumbai: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

मुंबई (Mumbai) में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस – 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी (Stand-up comedian and Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui ) सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह पांच बजे तक जारी रही।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हुक्का बार में छापेमारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य लोग वहां हुक्का पीते हुए पाए गए। हमारे पास उनके इस कृत्य का एक वीडियो भी है। जिसके बाद हमने फारुकी सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का बार में कुछ लोग हर्बल हुक्के की आड़ में तंबाकू वाले हुक्के पी रहे थे। अधिकारी ने कहा कि फारुकी और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 और 336 के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस ने फारुकी और अन्य को नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

Related posts

Laapataa Ladies Break Record : Netflix पर Animal को छोड़ा पीछे , कमाए 13.8 Million व्यूज।

Awaaz India TV

Anant-Radhika Wedding Card : 12 को शादी, 14 को रिसेप्शन, 3 दिन चलेगा समारोह।

Awaaz India TV

Rajasthan Job Scandal : फर्ज़ी डिग्री से नौकरी करनेवाले जेल जाएंगे-राजस्थान सरकार सख्त हुई

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : शाम तक BJP और सीटें हारेगी– Sanjay Raut

Awaaz India TV

Chandigarh Toy Train Accident: टॉय ट्रेन पलटने से 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत।

Awaaz India TV

आप समर्थकों ने दिल्ली के CM Arvind Kejriwal की CBI द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन।

Awaaz India TV

Leave a Comment