TISS Mystery Death: मुंबई के देवनार में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में ह्यूमन रिसोर्स फर्स्ट इयर की पढ़ाई कर रहा 29 वर्षीय छात्र अनुराग जायसवाल रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाया गया। वो चेंबूर में तीन और युवकों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। अनुराग अपने TISS के क्लासमेट्स के साथ नवी मुंबई में देर रात तक चली शराब पार्टी में शामिल हुआ था। पुलिस ने पार्टी में शामिल उसके दोस्तों से पूछताछ की और रैगिंग की संभावना से इनकार किया तथा संदेह जताया कि यह शराब के ओवरडोज का मामला हो सकता है।
बताया जाता है कि 29 वर्षीय छात्र अनुराग जायसवाल बहुत ज्यादा नशे में था। उसके बैचमेट्स ने उसे घर पहुंचाया। अगली सुबह वह नहीं उठा तो उसके रूममेट उसे चेंबूर के एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरू में पुलिस को रैगिंग का संदेह था, पर अब TISS के जूनियर और सीनियर दोनों छात्रों के बयानों के आधार पर इस एंगल को छोड़ दिया है। जांच में पता चला कि वाशी के पाम बीच रोड स्थित रोअर लाउंज में देर रात की पार्टी में करीब 125 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
Anurag Tiwari, a student of Mumbai’s Tata Institute of Social Sciences (TISS) was found dead at his apartment, said police.
He had gone to a party with his friends in Vashi on Friday night. There were 150 students at the party. pic.twitter.com/ikWP4SbWft
— The NewsWale (@TheNewswale) August 25, 2024
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक ने काफी मात्रा में शराब पी ली थी, इस हद तक कि बारटेंडर ने उसकी हालत के कारण उसे और शराब परोसने से मना कर दिया। फिर भी वह पार्टी में मौजूद दोस्तों और अन्य लोगों से लेकर शराब पीता रहा। सूत्रों के अनुसार चेंबूर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। लखनऊ में रहने वाले अनुराग के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही केस आगे बढ़ेगा।