Mallikarjun Criticized PM Modi: जम्मू-कश्मीर में चुनाव करीब आने के साथ, नेता विपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रमुख खड़गे के साथ पार्टी के लिए समर्थन जुटाने और संभावित गठबंधन तलाशने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर निकले है। श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की कसम खाई। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की आलोचना की।
नरेंद्र मोदी खुद को ‘चाय वाला’ बताते हैं।
लेकिन कभी चाय बेचने वाला आदमी ये भूल गया कि इस देश में गरीब भी रहते हैं, जिन्हें एक समय का खाना तक नहीं मिलता है।
वहीं..
कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में सोचा और जनता को फूड सिक्योरिटी एक्ट दिया, देश में मनरेगा योजना लाई और शिक्षा का… pic.twitter.com/OQGzCVkuSz
— Congress (@INCIndia) August 22, 2024
श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “बीजेपी के जो प्राइम मिनिस्टर है मोदी वो खुदको चाय वाला कहते है। आप ने सुना होगा वो कहते है , में चाय वाला हूं, मैं फलाना हुं यह सब कहानी उन्होंने खुद बताई है। और यह बोलते है में क्रिकेट खेलता था, हॉकी खेलता था। लेकिन कभी चाय बेचने वाला आदमी ये भूल गया कि इस देश में गरीब भी रहते हैं। इस देश में उन लोगों को १ वक्त का खाना भी नहीं मिलता उनके बारे में नहीं सोचा। लेकिन देश में मनरेगा योजना चलाई और शिक्षा का अधिकार दिया। कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में सोचा और जनता को फूड सिक्योरिटी एक्ट दिय”।
बता दे की, कांग्रेस पार्टी वर्तमान में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रही है और 90 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। चुनाव 18 सितंबर से शुरू होकर तीन चरणों में होंगे।