Awaaz India TV
Entertainment Junction sports Top Headlines

Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों के बीच  बेटे Agastya के साथ छुट्टियां मनाने निकली Natasa Stankovic।

Natasa-Hardik Divorce Rumours: आज 17 जुलाई के सुबह हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्टेनकोविक को उनके बेटे अगस्त्य के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।  सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे वीडियो और फोटो में स्टेनकोविक को उनके बेटे अगस्त्य के साथ एक पैक सूटकेस पकड़े हुए देख सकते हैं। कैजुअल और आरामदायक रखते हुए, नतासा को मैचिंग जैकेट के नीचे एक सफेद टॉप में देखा गया जिसे काले स्वेटपैंट्स और स्नीकर्स के साथ जोड़ा गया था। इस दौरान उनका बेटा प्रिंटेड टी-शर्ट, बेज पैंट और शूज में नजर आया। जाने से पहले, नतासा मुस्कुराई और पपराजी की ओर हाथ हिलाया।

16 जुलाई को, नतासा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बैग पैक करते समय कुछ तस्वीरें शेयर की थी। पहली शेयर की गयी तस्वीर में उनके सूटकेस की झलक दिखी, जो उनके कपड़ों से पैक किया जा रहा था। पोस्ट में तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह साल का वह समय है। वही दूसरी स्टोरी में, नतासा स्टेनकोविक ने अपनी कार की एक तस्वीर डाली जिसमें वह ड्राइवर की सीट पर अपने पालतू कुत्ते के साथ बैठी थी।

हार्दिक और नतासा को लेकर अफवाहें कुछ हफ्ते पहले शुरू हुईं जब प्रशंसकों ने देखा कि नतासा ने मैच के दौरान स्टैंड से न तो अपने पति के लिए जयकार की और न ही T20 World Cup जीत के बारे में कुछ पोस्ट किया। विभिन्न अवसरों पर, नतासा की क्रिप्टिक पोस्ट्स के कारन डाइवोर्स की अफ़वाए ज्यादा फैलने लगी जिसके बाद हार्दिक और नतासा का रिश्ता एक चर्चा का विषय गया। हालाँकि अभी किसी ने भी इन अफवाओं पर कोई प्रतिक्रिया दी नहीं है और दोनों ने अटकलों पर चुप्पी साध रखी है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की 1 जनवरी, 2020 को सगाई हुई। इसी साल (जुलाई 2020) उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अगस्त्य पंड्या (Agastya Pandya) है।। कुछ साल बाद, दोनों ने 14 फरवरी, 2023 को उदयपुर, राजस्थान में एक समारोह में अपनी शादी की प्रतिज्ञा दोहराई।

Related posts

“आषाढ़ी एकादशी” के अवसर पर CM Eknath Shinde ने परिवार संग पंढरपुर में की पूजा-अर्चना।

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

छापे की कार्रवाई, मशहूर शिक्षाविद् Khan सर की Coaching Class पर लगा ताला

Awaaz India TV

Haridwar से 101 किलो जल ले कर Kanwar पहुंचा युवा कावड़िया Prem Sharma।

Awaaz India TV

Savi 1st Day Collection :”Savi” के पहले दिन की कमाई ठीक-ठाक रही, इतने करोड़ का किया Collection।

Awaaz India TV

Mumbai के Grant Road में चार मंजिला इमारत के Balcony का हिस्सा गिरने 1 की मौत और 3 घायल।

Awaaz India TV

Leave a Comment