Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

बाबा विश्वनाथ को शादी का निमंत्रण पत्र देने पहुंची Nita Ambani, साथ ही मशहूर चाट का स्वाद चखा।

Nita Ambani At Varanasi: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) सोमवार देर शाम वाराणसी पहुंची। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) भी साथ नजय आये।  बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की जुलाई में होने वाली शादी का निमंत्रण पत्र बाबा विश्वनाथ को देने के लिए नीता अंबानी (Nita Ambani) आई थीं।

पहले नीता अंबानी (Nita Ambani) भगवान काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंची जहां उन्होंने विधि विधान के साथ बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। नीता अंबानी (Nita Ambani) ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को शादी का निमंत्रण पत्र समर्पित करने के साथ ही अंबानी परिवार की तरफ से बाबा काशी विश्वनाथ को चढ़ावा भी अर्पित किया गया।

दर्शन के बाद नीता अंबानी (Nita Ambani) विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट स्थित मां गंगा की आरती में भी शामिल हुई। आरती में शामिल होने के बाद वह वाराणसी के गिरजाघर स्थित मशहूर काशी चाट भंडार गयी जहा उन्होंने चाट का स्वाद भी लिया। स्वादिष्ट व्यंजन और चाट के बाद नीता अंबानी (Nita Ambani) वाराणसी के गिरजाघर स्थित एक साड़ी के दुकान पहुंची। दुकान पर परिवार के मांगलिक कार्यक्रम के लिए बनारसी साड़ी भी खरीदी।

Related posts

PM नरेंद्र मोदी ने बदली प्रोफाइल पिक्चर और सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील की।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election Result 2024: जाने किस पार्टी ने जीते कितने सीट।

Awaaz India TV

King Edward Memorial हॉस्पिटल के मरीजों की रिपोर्ट से बना दी Paper Plate, वीडियो हो रहा है वायरल।

Awaaz India TV

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

UP के बिजनौर नेशनल हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में EVM ले जाती बस में लगी आग

Awaaz India TV

Leave a Comment