Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Patna Crime : पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हुई हत्या।  

Patna Crime :  बिहार,पटना के पुनपुन में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के युवा नेता सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। शादी समारोह से देर रात पुनपुन के बढ़ईया से लौटते हुए हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम कर दिया।  पुलिस अभी तक हत्यारों की पहचान करने में असफल रही।

दरअसल, बिहार के जनता दाल यूनाइटेड (JDU) के एक युवा नेता बुधवार रात अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शादी से लोट रहे थे तभी बाइक पर सवार 4 अज्ञात हमलावरों ने सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) को गोली मार दी। जनता दल यूनाइटेड (JDU)  सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) की गोली मारकर हत्या मामले में मसौढ़ी के SDPO कन्हैया सिंह (Kanhaiya Singh) का कहना है ,” सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) शादी से देर रात लौटते समय , अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी , जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  इस घटना में एक और व्यक्ति मुनमुन कुमार (Munmun Kumar) को भी चोट लगी है। दोनों को कंकड़बाग उमा अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां मुनमुन कुमार (Munmun Kumar) का इलाज चल रहा है  ,और सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) की मौत हो चुकी है।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से हत्या के मामले में सख्त और त्वरित करवाई की मांग की है। वही पुलिस CCTV के मदत से हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Related posts

Thane Police ने पकड़ा अनोखा चोर, Tripura से विमान में आता और Mumbai में चोरी करता।

Awaaz India TV

Ranchi Disc Jockey Murder :शराब के कारण DJ की गोली मारकर हत्या? CCTV Video हुआ Viral।

Awaaz India TV

Bigg Boss 17 फेम Samarth Jurel जल्द ही Bollywood में  करने वाले हैं Debut?

Awaaz India TV

Two-Tax Regime पर पूर्व वित्त मंत्री श्री  P. Chidambaram की प्रतिक्रिया कहा, दो-कर व्यवस्था एक बुरा विचार है।

Awaaz India TV

कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा, केवल राजनीति की है-Kiren Rijiju

Awaaz India TV

CAA India Live Updates: CAA लागू होने के बाद उत्तर पूर्व दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

Awaaz India TV

Leave a Comment