PM Modi on Small Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने आज 16 अगस्त 2024 को एक नया इतिहास रच दिया है। आज इसरो के सैटेलाइट ले जाने वाले स्मॉल और सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी SSLV रॉकेट ने सुबह 9.33 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस रिसर्च सेंटर में अपनी उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। SSLV अपने साथ तीन पेलोड्स वाली सैटेलाइट लेकर गया है, जो आकाश में रहकर धरती की निगरानी करेंगी और किसी मुसीबत के आने से पहले ही अलर्ट देंगी।
अद्भुत व ऐतिहासिक क्षण!
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से SSLV-D3/EOS-08 मिशन की तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान के सफल प्रक्षेपण पर @isro के वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/L3yDiT74p8
— Madan Dilawar (@madandilawar) August 16, 2024
वही SSLV रॉकेट की सफलतापूर्वक उड़ान और उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को बधाई दी है। इसरो के वैज्ञानिकों बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है। जारी किये पोस्ट में पीम मोदी ने लिखा,
A remarkable milestone! Congratulations to our scientists and industry for this feat. It is a matter of immense joy that India now has a new launch vehicle. The cost-effective SSLV will play an important role in space missions and will also encourage private industry. My best… https://t.co/d3tItAD7Ij
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2024
“यह एक रिमार्केबल माइलस्टोन है। इस उपलब्धि के लिए हमारे वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को बधाई। यह बेहद खुशी की बात है कि भारत के पास अब एक नया लॉन्च वाहन है। लागत प्रभावी एसएसएलवी अंतरिक्ष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निजी उद्योग को भी प्रोत्साहित करेगा। मेरी शुभकामनाएं @इसरो,@INSPACeIND,@NSIL_India और संपूर्ण अंतरिक्ष उद्योग।उद्धरणइसरो@इसरो”।
