Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

PM Modi Oath Ceremony: *मोदी की शपथ का मुहूर्त वही है जो था रामलला की स्थापना का मुहूर्त

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ लेने का मुहूर्त उसी टीम ने निकाला है जिसने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था। सूत्रों के मुताबिक रविवार 9 जून को ज्येष्ठ महीने की तृतीया तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र है, जिसे देवताओं का नक्षत्र मानते हैं। भगवान राम का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन वृद्धि, अमृत और नैमित्तिक योग भी बन रहे हैं, जो भारत के विकास का संकेत दे रहे हैं। साथ ही चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा। भारत की कुंडली में भी चंद्रमा कर्क राशि में है, इसलिए इस दिन को मुहूर्त के तौर पर चुना गया है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मध्याह्न विजय मुहूर्त में हुई ज्योतिष गणना के मुताबिक मध्याह्न विजय मुहूर्त और वृश्चिक नवमांश के वक्त अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मोदी की शपथ के लिए वृश्चिक लग्न और गौधूलिक विजय मुहूर्त पर जोर दिया गया है। वृश्चिक लग्न का समय स्थिर होता है। मोदी ने 2014 और 2019 में भी इसी लग्न में शपथ ली थी।

भारतीय ज्योतिष में तीन विजय मुहूर्त बताए गए हैं- त्रेतर, मध्याह्न और संध्या। इसमें संध्या मुहूर्त को खास बताया है। इसलिए शपथ के लिए 9 जून की शाम 7.07 से 7.35 तक का विशेष शुभ सूक्ष्म समय निकाला गया है। इस समय गौधुलिक नाम का संध्या विजय मुहूर्त रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक यह सभी कामों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

Related posts

तहज़ीब के शहर Lucknow में युवती से छेड़छाड़, कई पुलिसकर्मी Suspended, 16 लफंगे गिरफ्तार

Awaaz India TV

National Panchayati Raj Day : गाँव के विकास की ऊंचाइयों को समर्पित

Awaaz India TV

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहां कोर्ट के समन और वारंट भेजे जाएंगे व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल से

Awaaz India TV

Nagpur Viral Video: दिनदहाड़े ऑटो चालक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत।

Awaaz India TV

Punjab Viral Video :पंजाब में युवती पर तलवार से हमला, मौके पर ही मौत

Awaaz India TV

JCB Driver Trapped Under Soil :JCB चालक को बचाने के लिए NDRF ने बचाव अभियान किया शुरू।

Awaaz India TV

Leave a Comment