Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को गुरुद्वारा पटना साहिब में जाकर भेट दी, पूजा-अर्चना की और लंगर में श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। PM मोदी सिख पगड़ी पहने नजर आए और उन्होंने गुरुद्वारा पटना साहिब में स्टील की बाल्टी से लंगर भी परोसा।
#WATCH | PM Narendra Modi serves langar at Gurudwara Patna Sahib in Patna, Bihar pic.twitter.com/FWBdcj40Fe
— ANI (@ANI) May 13, 2024
रअसल, बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को PM मोदी पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। PM मोदी ने पहले यहां मत्था टेका, अरदास की और लंगर भी खाया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने खुद भी गुरुद्वारे में सेवा की। PM मोदी गुरुद्वारे में रोटी भी बेली और संगत को अपने हाथों से लंगर भी खिलाया। इस दौरान PM मोदी पगड़ी पहने हुए नजर आए। PM मोदी यहां करीब 20 मिनिट तक यहाँ रुके थे और उनके साथ रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) और अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) भी थे।

जो बंगलादेश में हो रहा है, भारत में भी हो सकता है– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की बीजेपी