Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

बाकी सब पर कोर्ट का बैन, जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करने की इजाजत सिर्फ़ कृष्णा अभिषेक को

Jackie Shroff Mimicry: जैकी श्रॉफ का अपना एक अलग बात करने का तरीका, और स्टाइल है जो उन्हें औरों से अलग पहचान देती है। उनके उपऩाम ‘जग्गू दादा’और तकिया कलाम ‘भिड़ू’ की नकल कर विभिन्न लोग और संस्थाएं धड़ल्ले से इसका कॉमर्शियल उपयोग कर रहे थे। लिहाजा इस पर रोक लगाने के लिए इसी साल मई में जैकी दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। आखिर कोर्ट का फैसला जैकी के पक्ष में आया। हालांकि, इस मामले में एक अपवाद हैं नामचीन कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नियमित रूप से दिखाई देने वाले कृष्णा अभिषेक टीवी  पर कई लोकप्रिय सितारों की मिमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि  सनी देओल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन , जैकी श्रॉफ वगैरह। गत दिनों जब जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ ‘खतरों के खिलाड़ी’ के प्रचार के लिए उनके शो में आईं, तो कृष्णा अभिषेक ने जैकी की नकल की और कृष्णा समेत सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। खुद जैकी और उनके एक्टर बेटे टाइगर को भी कृष्णा अभिषेक की  ये एक्टिंग काफी पसन्द आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

कृष्णा अभिषेक के अनुसार वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनको जैकी से उनकी मिमिक्री करने की इजाजत है। वे ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। ये एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है , जिसके डायरेक्टर हैं अहमद खान और यह  दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी‌। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता ने व्यावसायिक लाभ के लिए अपने व्यक्तित्व के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए अदालत का रुख किया हो। इससे पहले अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन भी यह कदम उठा चुके हैं। ‌

Related posts

कोलकाता रेप एंड मर्डर के विरोध कैंडल मार्च में परिवार संग उतरे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

Awaaz India TV

Munawar Faruqui’s Fans Attack On UK Rider : राइडर ने बताया सच ।

Awaaz India TV

Delhi के Shelter Home में 20 दिनों में 13 बच्चों की ‘रहस्यमयी’ मौत ।

Awaaz India TV

कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बॉस के पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली।

Awaaz India TV

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

बजाज फाइनेंस ने की 341करोड़ रु. की टैक्स चोरी, भरने पड़ सकते हैं 850 करोड़ रु.

Awaaz India TV

Leave a Comment