Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Pune Porsche Car Accident : पुणे Porsche Car मामले में मां भी हो सकती है गिरफ्तार।

Pune Porsche Car Accident : दिनबदिन पुणे पॉर्श कार मामले से जुड़े नए नए खुलासे सामने आते रहते है। वही एक बार भी हादसे में बड़ा खुलासा सामने आया है। खबर आई है कि आरोपी वेदांत का ब्लड सैंपल उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदला गया था। वही इस मामले में दो डॉक्टर्स की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। डॉक्टर्स पर आरोप है कि उसने पैसे लेकर ब्लड सैंपल बदले थे। अग्रवाल परिवार ने डॉ. को ब्लड सैंपल की अदला बदल करने के लिए लाखों रुपये दिए थे।

वही अब खबर आ रही है कि, पुलिस इस मामले में नाबालिग आरोपी की मां से भी पूछताछ करेगी और माँ भी गिरफ्तार हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि जो डॉ. गिरफ्तार हुए हैं वो सभी सरकारी ससून अस्पताल में काम करते हैं।

कुछ दिन पहले ही आरोपी की मां का एक वीडियो सामने आया था। जहा आरोपी की माँ ने पुलिस से अनुरोध किया था कि वो उसके बेटे की रक्षा करे। वही आरोपी की माँ ने कहा जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसके बेटे का नहीं है बल्कि किसी और का है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी सहित आरोपी विशाल अग्रवाल और सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है। वही कहा जा रहा है की आरोपी के माँ भी गिरफ्तार हो सकती है।

 

 

Related posts

IPL 2024 KKR Win : बेटी को गले लगकर खूब रोये Shah Rukh Khan।

Awaaz India TV

यूपी में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे ने पर कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना।

Awaaz India TV

T20 World Cup: सभी की निगाहें 9 जून पर, T 20 में होगी India-Pakistan की भिड़ंत।

Awaaz India TV

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Awaaz India TV

विरार पुलिस ने जब्त किये शराब को नष्ट करना किया शुरू

Awaaz India TV

Ambulance Attack : सीरियस पेशेंट ले जा रही Ambulance के ड्राइवर को पीटा।

Awaaz India TV

Leave a Comment