Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Punjab Viral Video :पंजाब में युवती पर तलवार से हमला, मौके पर ही मौत

Punjab Viral Video : इस देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, ये बात पंजाब में हुए इस वाकए से साफ जाहिर है। पंजाब के मोहाली में एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। मोहाली के फेज पांच में शनिवार सुबह आफिस जा रही एक युवती की एक सनकी युवक ने तलवार मारकर हत्या कर दी। मृतका बलजिंदर कौर (Baljinder Kaur) फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

हत्यारे  ने बेखौफ होकर सरेआम बीच सड़क युवती को मौत के घाट उतार दिया उसने युवती पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए, वह जान बचाने के लिए चीखती रही पर कोई  मदद के लिए नहीं आया। आखिर गहरे जख्म होने के कारण उसकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। इस वारदात से मोहाली और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मोहाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एस पी सिटी हरवीर सिंह अटवाल (SP CT Harveer Singh Atwal) के अनुसार युवती के परिवारवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी युवक सुखचैन सिंह (Sukhchain Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लुधियाना के समराला का निवासी हैं। वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। पिछले चार-पांच सालों से सुखचैन और बलजिंदर एक दूसरे को जानते हैं‌। वह बलजिंदर से शादी करना चाहता था, पर बलजिंदर इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी से चिढ़कर उसने बलजिंदर पर हमला किया था।

Related posts

शेख मुजीब पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर और उनके एक्टर बेटे की हत्या

Awaaz India TV

Aaditya Thackeray Letter: Aaditya Thackeray की सरकार से मांग, बदलना चाहते है इन 2 airports के नाम।

Awaaz India TV

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर लौटेगी ख़ुशी, 58 साल की उम्र में फिर पिता बनेंगे बलकौर सिंह

Awaaz India TV

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Beware BOAT Users : आपका निजी देता हो सकता है डार्क वेब (Dark Web)पर लीक।

Awaaz India TV

सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर 13 वर्षीय लड़की का किया बलात्कार।

Awaaz India TV

Leave a Comment