Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

India के विश्व विजेता बनने के बाद Rahul Dravid का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल हुआ समाप्त।

Rahul Dravid Coach Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम करीब 17 सालों के बाद एक बार फिर से T20 World Cup की ट्रॉफी हासिल कर चैंपियन बन गई है। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने राहुल द्रविड़ कंधे पर बिठाते हुए जोश से हवा में उछाल। द्रविड़ को हवा में उछालने का प्लान रोहित शर्मा और विराट कोहली का था। यह मोमेंट वाकई देखने लायक था। टीम इंडिया और फैंस की ख़ुशी आसाम छूने वाली थी। जीत के बाद सभी खिलाड़ि ख़ुशी से झूमते नजर आए।

हालाँकि भारतीय क्रिकेट फैंस को जीत के साथ ही तीन-तीन बड़े झटके लगे है।T20 World Cup में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली ने घोषणा कि के ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। विराट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी T20 से संन्यास का एलान किया है। वही 2 शानदार खिलाडियों के सन्यास और टीम इंडिया के जीत के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को अलविदा कहने को तैयार हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ यह बड़ा टूर्नामेंट रहा क्योंकि उनका मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है। द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को अंडर-19 लेवल पर कोच किया था। द्रविड़ की कोचिंग के अंडर भारत ने 56 वनडे मैच खेले जिसमें से टीम 41 बार जीती है। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने 69 T20 मुकाबलों में से 48 जीते।2023 में भारत एशिया कप का विजेता बना। राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर की एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि 2024 में भारत तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में पहले स्थान पर थी।

Related posts

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

Rowdy Rathore 2 : Producer ने किया बताया तैयार है फिल्म की SCRIPT ।

Awaaz India TV

संसद का मानसून सत्र शुरू : Rahul Gandhi ने कहा,”हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है!

Awaaz India TV

‘पकड़ के मारना चाहिए,’ मुकेश खन्ना अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स पर भड़के, मामला क्या है?

Awaaz India TV

मेरे पिता का कहना है कि भूखे मर जाना, पर बेईमानी मत करना’–जॉन अब्राहम

Awaaz India TV

मराठा आरक्षण बिल पर मनोज जरांगे ने जताई आपत्ति,मांग पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी 

Awaaz India TV

Leave a Comment