Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था के लिए खड़ा किया सवाल।

Kolkata Rape And Murder Case: उत्तरी कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल से एक लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। वही इस हत्याकांड पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्ता के लिए एक सवाल खड़ा किया।

राहुल गांधी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा, “कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है। पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।”

कानून व्यवस्था को सवाल पूछते हुए लिखा, “इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं? हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे। ”

पोस्ट के अंत में पीड़िता के परिवारों के सहानुभूति देते हुए लिखा, “मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूँ। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए।”

Related posts

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे कमाई में ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा

Awaaz India TV

Gurugram :Swiggy Instamart Delivery Agent जूते चुराते हुए कैमरे में हुआ कैद।  

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :Nitish Kumar को Deputy PM पद का ऑफर?

Awaaz India TV

MATHURA : 65 साल की महिला के रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर ।

Awaaz India TV

Supreme Court के कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों के नेमप्लेट की रोक पर Congress नेता Pawan Kheda ने दी प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Diljit Dosanjh : Vancouver BC Place stadium में बनाया नया रिकॉर्ड।

Awaaz India TV

Leave a Comment