Badlapur School Rape Case: महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में 12 घंटे से अधिक समय लगा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल के बाथरूम में 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण हुआ। इस मामले में स्कूल का सफाईकर्मी अक्षय शिंदे गिरफ्तार हुआ है। भीड़ ने आरोपी को पीटा।
विरोध में आज बदलापुर बंद है। लोगों ने रास्ते, रेलवे ट्रैक जाम कर दिए हैं। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। pic.twitter.com/TD5SkiT4l0
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 20, 2024
स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में आज यानी मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के स्कूल मंगलवार को बंद रहे। पुलिस के मुताबिक स्कूल में घटना स्थल का सीसीटीवी बंद मिला। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के कारण महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का तबादला कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, क्लास टीचर और स्टाफ की एक महिला को सस्पेंड कर दिया है।
Protest on tracks! Badlapur residents stop trains, stage rail roko to protest against alleged molestation of two kids at a local school. https://t.co/XLE0LtbITd pic.twitter.com/02k3tFaPq8
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) August 20, 2024
ख़बर है कि मंगलवार की सुबह आठ बजे आक्रोशित लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कई ट्रेनें रोक दी गईं। पुलिस पर पथराव भी हुआ।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ मचा दी और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया जिससे लोकल ट्रेनों की आवाजाही में रुकावट आई। आखिर भीड़ पर कंट्रोल पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। ख़बर है कि कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। स्कूल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बदलापुर कांड पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।
