Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

बदलापुर में बवाल, स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण की घटना पर पेरेंट्स ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Badlapur School Rape Case: महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में 12 घंटे से अधिक समय लगा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में आज यानी मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के स्कूल मंगलवार को बंद रहे। पुलिस के मुताबिक स्कूल में घटना स्थल का सीसीटीवी बंद मिला। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के कारण महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का तबादला कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, क्लास टीचर और स्टाफ की एक महिला को सस्पेंड कर दिया है।

ख़बर है कि मंगलवार की सुबह आठ बजे आक्रोशित लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कई ट्रेनें रोक दी गईं। पुलिस पर पथराव भी हुआ।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ मचा दी और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया जिससे लोकल ट्रेनों की आवाजाही में रुकावट आई। आखिर भीड़ पर कंट्रोल पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। ख़बर है कि कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। स्कूल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बदलापुर कांड पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

Related posts

महाराष्ट्र के नासिक में दो गुटों के बीच टकराव, तोड़फोड़ और पथरों की बरसात।

Awaaz India TV

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 10 मार्च को महाराष्ट्र में करेगी प्रवेश

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद पीएम मोदी ने दी सहानुभूति, अखिलेश यवाद ने की जांच की मांग।

Awaaz India TV

जो बंगलादेश में हो रहा है, भारत में भी हो सकता है– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की बीजेपी

Awaaz India TV

30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे महाराष्ट्र का दौरा साथ ही करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन।

Awaaz India TV

Kanpur Divorce : बेंड बाजे संग किया बेटी का Welcome।

Awaaz India TV

Leave a Comment