Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Sikandar Action Rehearsal : Salman Khan ने फिल्म “Sikandar” के लिये शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

Sikandar Action Rehearsal : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “Sikandar” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं । इस साल ईद के अवसर पर सलमान ने अपनी नई फिल्म “Sikandar” शुरू की थी। ख़बर है कि सलमान खान (Salman Khan) अस इस फिल्म’ की तैयारी में जुट गये हैं। उन्होंने इसके ख़ास तौर पर डिजाइन किए जा रहे एक्शन सीन्स की रिहर्सल शुरू कर दी है।

दरअसल सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन में बदलाव भी किया है। इस समय वह सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं।

सलमान की इस एक्शन रिहर्सल के बाद 27 जून से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसके बाद इसे हैदराबाद और विदेशों में फिल्माया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्टर एआर मुरुगादास (AR Murugadoss) हैं, जबकि फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) कर रहे हैं। फिल्म के सिकंदर यानी सलमान के साथ बतौर हीरोइन नजर आएंगी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जो पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। “Sikandar” अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

Related posts

लोनावाला में लुटेरे दूल्हे ने लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का चूना लगाया

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर मायावती ने की केन्द्र सरकार से अपील।

Awaaz India TV

Team India के Victory Parade पर विधायक Rohit Pawar का बड़ा बयान, हम विश्व कप जीत गए, लेकिन

Awaaz India TV

Expressway पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत 18 की मौत 19 घायल , PM ने जताया दुख।

Awaaz India TV

IPL T20 2024 : RCB ने 27 रन से जित के बाद किया Historical Comeback।

Awaaz India TV

Leave a Comment