T20 World Cup Final: टीम इंडिया शनिवार, 29 जून को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में होने वाले अपने T20 World Cup 2024 Final से पहले बारबाडोस पहुंच गई है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम गुरुवार, 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के तुरंत बाद बारबाडोस के लिए रवाना हो गई।
The big day is here! 🙌#TeamIndia have arrived in Barbados for the summit clash! ✈️#T20WorldCup | #SAvIND | #Final pic.twitter.com/0WAzyk3jWV
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा, दोनों टीमों के बीच का मुकाबला देखने लायक होगा क्यों की, भारत और अफ्रीका T20 World Cup 2024 में एक भी मैच हारी नहीं है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और फिर सेमीफाइनल तक यह दोनों टीम हर एक मैच जीती है। वही आज रात 8 बजे होने वाली इस मैच का फैन को बेसब्री से इंतजार है।
फैंस ना ही सिर्फ आखिरी मुकाबले का इंतजार कर रही है वह टीम इंडिया के जीत के लिए दुआएं भी कर रही है। वही इस आखिरी मुकाबले के पहले भारत के जीत के लिए वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया। टीम इंडिया के खिलाडियों की तस्वीरें, भारत का तिरंगा और बल्ले और गेंद के साथ यह हवन पार किया। हवन समाप्त होने पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
#WATCH | Uttar Pradesh | Cricket fans in Varanasi perform havan for Team India’s victory ahead of India vs South Africa ICC T20 World Cup final match in Barbados. today. pic.twitter.com/gHMM1DOP81
— ANI (@ANI) June 29, 2024
भारत ने 2007 और 2014 के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में अपने तीसरे फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। भारत खिताब जीतने के अपने 17 साल के लंबे इंतजार को भी खत्म करना चाहता है। 2007 में, उन्होंने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को हराया, लेकिन 2014 में शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में श्रीलंका से हार गए।
