Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

मराठी फिल्म निर्देशक के घर में घुसकर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया, जिसका वीडियो हुआ था वायरल

Thief Broke Into Marathi Film Director House: अंबोली, अंधेरी, मुंबई पुलिस ने गत दिनों अंधेरी पश्चिम में मराठी फिल्म निर्देशक स्वप्ना वाघमारे जोशी के छठी मंजिल स्थित फ्लैट में सेंध लगाने के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम है अनिकेत मूर्ति कौंडकर। इस चोर ने पाइप के सहारे ऊपर चढ़कर खिड़की से फ्लैट प्रवेश किया था। कथित चोर 6,000 रुपये की चोरी करने में सफल रहा, क्योंकि परिवार की बिल्ली के लगातार म्याऊं करने से वाघमारे का दामाद जाग गया और वह चोर के पीछे दौड़ा भी, पर इससे पहले कि वह उसे पकड़ पाता, कौंडकर उसी खिड़की से भाग निकला, जिससे वह अंदर घुसा था।

कथित चोर की हरकतें फ्लैट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं और इसका वीडियो भी वायरल हो गया। सीसीटीवी फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसके घर का पता लगाया गया। पुलिस के अनुसार अंधेरी पश्चिम के सिद्धार्थ नगर निवासी कौंडकर का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ जुहू, वर्सोवा और अंबोली पुलिस स्टेशनों में भी मामले दर्ज हैं।

बहरहाल परिवार द्वारा अंबोली पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने के बाद अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयवंत शिंदे के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई. पीएसआई हरिभाऊ बिरादर और एपीआई संजय चव्हाण की टीम ने संदिग्ध की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अपने मुखबिरों का उपयोग किया. एक अधिकारी ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसके घर का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

Related posts

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

उम्मीद है, नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा–पीएम के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज

Awaaz India TV

कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) कोई भी सीएम कैंडिडेट तो चुनें, बिना शर्त सपोर्ट करने को तैयार हूं — उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Lok Sabha elections 2024: अमित शाह से मिले राज ठाकरे, NDA गठबंधन में होंगे शामिल?

Awaaz India TV

IPL 2024 : धोनी बने Broke-Up का कारण।  

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

Leave a Comment