Awaaz India TV
Entertainment Junction

Dolly Sohi Dies: टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही का सर्वाइकल कैंसर से निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

टेलीविजन शो ‘झनक’ और ‘भाभी’ में बेहतरीन अभिनय करने वाली एक्ट्रेस डॉली सोही ( Tv Actress Dolly Sohi) का सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 47 वर्ष थी।

डॉली सोही को छह माह पूर्व ही सर्वाइकल कैंसर होने का पता चला था और वह तब से इसका इलाज करा रही थीं। सोह के भाई मनप्रीत ने  कहा,‘‘ वह नहीं रहीं। अपोलो अस्पताल में सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था और मर्ज उनके फेफड़ों तक फैल गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dolly Sohi (@dolly_sohi)

एक रात पहले ही डॉली सोही की बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया के कारण निधन हो गया। वह भी अभिनेत्री थीं।मनप्रीत ने कहा,‘‘ बृहस्पतिवार को अमनदीप का पीलिया के कारण डीवाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया था।’’

डॉली सोही ने ‘कुसुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘परिणीति’ जैसे धारावाहिकों में काम किया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा।

Related posts

Anant-Radhika की शादी में निजी TV Production क्रू के साथ पहुंचे Kim Kardashian & Khloe Kardashian

Awaaz India TV

Dil Bechara के 4 साल पुरे होने पर Sanjana Sanghi ने Sushant Singh Rajput को किया याद।

Awaaz India TV

Munjya Success Bash: फिल्म की सक्सेस बैश में नजर आए Varun Dhawan और Shraddha Kapoor।

Awaaz India TV

Devoleena Bhattacharjee ने Payal Malik जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पति बहुत वफादार हैं’

Awaaz India TV

Vicky Kaushal ने Gangs of Wasseypur से लेकर Bad Newz तक के सफर को दर्शाते हुए कहा,’कुछ भी रातोरात नहीं होता’

Awaaz India TV

Leave a Comment