Nepal Bus Accident: भारत के उत्तर प्रदेश से नेपाल जा रही एक बस नेपाल में बारिश के कारण भयानक बाढ़ के पानी से उफनती नदी मार्सयांगदी नदी में गिर गई है। उस बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों के मरने की खबर है। कुछ लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। कई लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ।
नेपाल में भारतीयों यात्रियों के साथ बड़ा हादसा,पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी #Kathmandu #Pokhara #Nepal pic.twitter.com/aTbNcU0m7D
— Amit Singh 🇮🇳❣️ (@KR_AMIT007) August 23, 2024
यहां मार्सयांगडी नदी में बस कंट्रोल के बाहर होकर गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया, “यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस यूपी, इंडिया के गोरखपुर जिले से नेपाल आई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।”