Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

SC-ST Reservation: एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस, बीजेपी और सपा को घेरे में लिया है। मायावती ने एक बार अपने X अकाउंट ट्वीट जारी कर कांग्रेस, सपा को फटकार लगायी है। सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 1 अगस्त 2024 के निर्णय के विरुद्ध जन अपेक्षा के अनुसार पुरानी व्यवस्था बहाल रखने के लिए केंद्र द्वारा अभी तक भी कोई ठोस कदम न उठाये जाने की भी बात रखी है।

मायावती ने जारी किये पोस्ट में लिखा, ” एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर का नया नियम लागू करने के माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 1 अगस्त 2024 के निर्णय के विरुद्ध जन अपेक्षा के अनुसार पुरानी व्यवस्था बहाल रखने के लिए केंद्र द्वारा अभी तक भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना यह अति-दुःखद व चिन्ताजनक।”


दूसरे पोस्ट में मायावती ने लिखा, “इसको लेकर 21 अगस्त के भारत बंद के बावजूद अगर केन्द्र इसमें जरूरी सुधार के लिए गंभीर नहीं तो यह सोचने वाली बात है। पहले मा. कोर्ट में लचर पैरवी और अब उसको लेकर संविधान संशोधन बिल नहीं लाने से साबित है कि बीजेपी का एससी/एसटी आरक्षण विरोधी रवैया पूर्व की तीव्रता के साथ बरकरार है।”

कांग्रेस, सपा दोनों पार्टियों और उनके इण्डी गठबंधन को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे कहते हुए लिखा, “इस मामले में कांग्रेस, सपा व इनके इण्डी गठबंधन की भी चुप्पी उतनी ही घातक। इससे यह फिर से साबित है कि SC/ST वर्गों के सही हित, कल्याण व उत्थान के मामले में दोनों ही पार्टियां व इनके गठबंधन एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं तथा इन वर्गों का हित अम्बेडकरवादी बीएसपी में ही सुरक्षित।”

Related posts

आगरा में स्कूटी पर सवार लड़की संग 5 दरिंदो ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी।

Awaaz India TV

Modi सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट पर INDIA गठबंधन ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया ।

Awaaz India TV

आप समर्थकों ने दिल्ली के CM Arvind Kejriwal की CBI द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन।

Awaaz India TV

वंशवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले शाह अपनी ही पार्टी को देखना भूल गए: शिवसेना (यूबीटी) नेता

Awaaz India TV

Bhima River Boat Incident : Bhima River में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 6 लापता ।

Awaaz India TV

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Leave a Comment