Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Virar Murder Case: प्रियकर ने अपनी प्रियसी की गला दबाकर कर दी हत्या।

Virar Murder Case:विरार में एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी द्वारा गला दबाकर हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक महिला का नाम धनश्री अंबाडस्कर है और वह विरार पूर्व के फूलपाड़ा स्थित साईधाम अपार्टमेंट में रहती थी। जब उसका पति काम पर गया था तो उसका प्रेमी शेखर कदम उससे मिलने घर आया था।

इस बार जब दोनों के बीच बहस हुई तो कदम ने गला दबाकर धनश्री की हत्या कर दी और पड़ोसियों को चक्कर आने की बात कहकर भाग गया.. पड़ोसियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और फिर पूरा मामला सामने आया। घटना की जानकारी विरार पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने बताया, मृत महिला और आरोपी का 3,4 साल से प्रेम प्रकरण चल रहा था। आपसी अनबन के चलते अरोपीने यह कदम उठाया। विरार पुलिस ने IPC 302 के तहद गुना दाखिल किया है। साथ ही पुलिस ने बताया की आरोपी पेशे से एक रिक्शा ड्राइवर है।

Related posts

प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द होने के ख़ुशी में घोड़े पर बैठाकर दूल्हे की तरह निकाला जुलूस।

Awaaz India TV

भारत को मिला पांचवां मेडल, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने हासिल किया सिल्वर मेडल ।

Awaaz India TV

Mumbai और Navi Mumbai हत्याकांड को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने जताया विरोध, सरकार के सामने रखी मांग ।

Awaaz India TV

Thalapathy Vijay Viral Video: Thalapathy Vijay के गाड़ी संग साथ हुई तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

ये देश किसी के बाप का नहीं —बंगलादेश में हिंदुओं ने विशाल रैली निकालकर जताया विरोध

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024: India से मैच हारने के बाद फूट-फूटकर रोया Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

Leave a Comment