Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Bigg Boss OTT S3 : Anil Kapoor को ‘Bigg Boss OTT 3’ के लिए मिलेंगे 2 करोड़! Salman लेते थे 12 करोड़

Bigg Boss OTT S3 : महीनों तक चल रही तमाम अटकलों के बाद आखिरकार यह फाइनल हो गया है कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) “Bigg Boss OTT S3” शो की मेजबानी करेंगे। जियो सिनेमा द्वारा जारी शो के नए प्रोमो में अनिल कपूर की झकास शैली की झलकियां साझा की गई हैं। इसमें आइकॉनिक हॉट चेयर के चारों ओर टहलते हुए अनिल कपूर (Anil Kapoor) की रहस्यमय झलक दिखाई गई है। वे कहते हैं, “बहुत हो गया रे झकास, करते हैं ना कुछ और खास।” प्रोमो में पिछले सीज़न की कुछ झलकियाँ भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने “Bigg Boss OTT S3” का होस्ट बनने के लिए एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है,  जबकि इसी काम के लिए सलमान ख़ान (Salman Khan) प्रति एपिसोड  12 करोड़ रुपये लेते थे। इस रद्दोबदल  से जहां सलमान के फैन मायूस हैं, वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) के फैंस उन्हें बतौर होस्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


“Bigg Boss OTT S3” इसी महीने के अंतिम सप्ताह में प्रसारित होने की ख़बर है‌ और इस साल यह शो मुफ्त नहीं होगा बल्कि इसे देखने के लिए दर्शकों को भुगतान करना होगा। वो में हिस्सा लेने वाले जिन प्रतियोगियों के नाम चर्चा में हैं उनमें प्रमुख हैं विक्की जैन (Vicky Jain) (अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति और कारोबारी), पंजाबी फिल्मों में काम कर रही जर्मन एक्टर डेलबर आर्य (Delbar Arya), मैक्सटर्न (Maxtern), शहजादा धामी (Shahzada Dhami), प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe), श्रीराम चंद्रा (Sriram Chandra), शीजान खान (Sheezaan Khan), अरहान बहल (Arhaan Bahl), चर्चित स्टैंडअप कामेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के सबसे अच्छे दोस्त और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सदाकत खान (Sadaqat Khan), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) आदि। यह भी कहा जा रहा है कि एल्विश यादव (Elvish Yadav), अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और मनीषा रानी (Manisha Rani) शो में मेंटर के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

Bigg Boss OTT के पहले सीज़न के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) थे और विजेता थीं दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal), जबकि Bigg Boss OTT 2 के होस्ट सलमान थे और विजेता थे यू ट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) , जो बाद में कथित तौर पर नशे के लिए सांप के ज़हर के इस्तेमाल को लेकर विवादों से घिर गये।

Related posts

Munawar-Mehzabeen Viral Photo : दूसरी बीवी संग पहली बार सामने आई Munawar Faruqui की तस्वीरें ।

Awaaz India TV

KKK 14 : KKK 14 की Confirmed Contestants की लिस्ट आयी सामने।

Awaaz India TV

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मद्देनजर ठाणे में निषेधाज्ञा, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Awaaz India TV

शहर में गड्ढे भरने की मांग को लेकर पूर्व विधायक Narendra Mehta का प्रदर्शन।

Awaaz India TV

Sonakshi Wedding Rumours : 23 जून को शादी करेंगी Sonakshi Sinha

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT 3, पर भड़की Devoleena Bhattacharjee, कहा “इतने बुरे दिन चल रहे हैं?”

Awaaz India TV

Leave a Comment