Sana Makbul Journey: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले बॉलीवुड आइकन अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया गया एक मेगा इवेंट था, जिसने सना मकबूल को इस सीज़न का विजेता घोषित किया और उन्हें 25 लाख के नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी से नवाजा गया। जैसा कि सभी जानते हैं,बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के होस्ट एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर थे। जबकि रणवीर शौरी, सना मकबूल, साई केतन राव, नेजी और कृतिका मलिक शो के टॉप 5 फाइनालिस्ट में शामिल थे। इनमें से बाजी मारी सना मकबूल ने।
#SanaMakbul Big Boss OTT Season 3 Winner 🏆..!!
Wait for her last reaction for trophy 🏆…!!! #AjithKumar #AnilKapoor #Neazythebaa #INDvsSL #BiggbossOTT3 #IgboMustGo #kevinganteng #Paris2024 #SamanthaRuthPrabhu #VenezuelaLibredeDictadura pic.twitter.com/rl5VdPK1Hy
— MeetBro (@meetbrox) August 2, 2024
इस मौके पर सना ने अपने प्रशंसकों और साथी प्रतियोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे प्यार करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने मुझे जिद्दी सना से जिद्दी विजेता सना में बदल दिया है। “सना का जन्म 13 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। उनकी उम्र 31 साल है। सना मकबूल का नाम पहले सना खान था। फिर उन्होंने अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम लगाना शुरू कर दिया था. सना के पिता का नाम मकबूल खान है। उनकी बड़ी बहन शफा नईम खान एक बिजनेसवुमन हैं।
सना ने कम उम्र से ही अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश शुरू कर दी थी. मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया से भी उन्होंने 15 साल की उम्र में नाता जोड़ लिया था। 16 साल की उम्र में की थी जब उन्होंने रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन दिवा में हिस्सा लिया था। सना ‘ईशान: सपनों को आवाज़ दे’, ‘कितनी मोहब्बत है 2’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ जैसे शोज़ का हिस्सा बनीं। उन्होंने ‘खेलेगी क्या?’, ‘साइको’, ‘गल्लां’ और ‘एक तू ही तो है’ जैसे म्यूज़िक वीडियो में भी काम किया। 2021 में उन्होंने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए अपने पहले रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में भाग लिया। उन्होंने ‘डिक्कुलु चूडाकु रामय्या’ (तेलुगु), ‘रंगून’ (तमिल) और ‘मामा ओ चंदामामा’ (तेलुगु) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
