Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Tushar Kapoor Post: अभिनेता तुषार कपूर ने अपने बेटे लक्ष्य के साथ हाल ही में इंस्टाग्राम पर यूरोप में अपनी गर्मियों की छुट्टी मनाने का एक वीडियो शेयर किया है। उस पर प्रशंसकों ने अपनी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में गोलमाल अभिनेता वहां की प्रसिद्ध यूरोरेल में ट्रेन की सवारी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो 33 यूरोपीय देशों को जोड़ती है।

तुषार ने जो वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया कि # मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने में जो संतुष्टि मिलती है उस की तुलना में यूरोरेल कुछ भी नहीं है। अपने यात्रा अनुभवों के बारे में मीडिया से बात करते हुए तुषार ने बताया, “जब भी मैं किसी स्थान पर जल्दी पहुंचना चाहता हूं तो मुझे मुंबई लोकल में यात्रा करना पसंद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

इस पर  नेटिजन्स ने  तुषार कपूर का मज़ाक़ उड़ाया कि वे एलाइड क्लास से हैं और ऐसा कह देना आसान है। आखिर कब, कितने बार उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन की यात्रा की है, तो तुषार ने कहा कि मैं बुनियादी ढांचे के संदर्भ में मुंबई लोकल की तुलना यूरोरेल से नहीं कर रहा था। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि यूरोरेल लेते समय कई नियम और कानून हैं जिनका पालन करना होता है, जबकि मुंबई में आप जब चाहें ट्रेन में चढ़ सकते हैं। यह ट्रैफिक से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

तुषार ने कहा, “मैं अभिनेता बनने से पहले लोकल ट्रेनों से यात्रा करता था। हाल ही में, जब मैं एक वेब प्रोजेक्ट, दस जून की रात की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने मुंबई के समीप नायगांव में स्थित स्टूडियो जाने के लिए लोकल ट्रेन ली और इससे मेरा बहुत समय बचा, मैं समय पर अपने सेट पर पहुंच सका।” इस पर  एक अन्य ट्रोलर ने  कमेंट किया कि “अगली बार लोकल में यात्रा करते हुए खुद की रील बनाएं। अपनी बात पर अमल करें। बकबक करना आसान है।”

Related posts

Sandeep Lamichhane innocent : क्या T20 World Cup में खेलेंगे Sandeep Lamichhane।

Awaaz India TV

कोहली-रोहित के बाद Ravindra Jadeja ने भी T20 क्रिकेट से लिया संन्यास।

Awaaz India TV

UP में दुकानों पर ‘जाति सूचक’ बोर्ड लगाने पर Supreme Court की अंतरिम रोकं

Awaaz India TV

Fire Breaks Out At Vijaywada : हुआ 5 करोड़ का नुकसान।

Awaaz India TV

बन्दुक की नोक पर चोरो ने लूट ली खारघर की Jewelley Shop, घटना CCTV में हुई कैद।

Awaaz India TV

आयशा सिंह ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान एक प्रशंसक के साथ का उनका मनमोहक अनुभव साझा किया!

Awaaz India TV

Leave a Comment