Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

खुदकुशी करने अटल सेतु से कूदने वाली थी महिला, टैक्सी ड्राइवर और पुलिस ने बचाया फिल्मी स्टाइल में

Atal Setu Rescue: मुंबई के मशहूर ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु से एक महिला समुद्र में कूदकर खुदकुशी करने जा रही थी कि एक टैक्सी ड्राइवर ने फौरन सूझबूझ और बहादुरी दिखाई और उसे बचा लिया। यह वाकया अटल सेतु पर सुरक्षा के लिए लगे सीसीटवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है, जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल भी हो रही है। लोग टैक्सी ड्राइवर और पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुलुंड निवासी 56 साल की रीमा पटेल ने अटल सेतु जाने के लिए एक टैक्सी बुक की थी। उसका कहना था कि उसे कुछ धार्मिक सामग्री समुद्र में विसर्जित करनी है। अटल सेतु पहुंचकर टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो महिला नीचे उतरी और पुल पर लगी सिक्योरिटी रेलिंग के पार जाकर समुद्र में कूदने ही जा रही थी कि टैक्सी ड्राइवर ने तेजी से उसके बाल पकड़ लिए। टैक्सी ड्राइवर महिला को ऊपर खींचने की कोशिश कर ने लगा। इतनी देर में पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर महिला को खींचकर बाहर निकाला। यह घटना एकदम फ़िल्मी स्टाइल में हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

नहावा शेवा पुलिस थाना के वरिष्ठ अधीक्षक अंजुम बागवान के मुताबिक महिला की परिवार वालों ने बताया है कि रीमा मानसिक रूप से बीमार है। वैसे ये कोई पहली घटना नहीं है, जब अटल सेतु से आत्महत्या करने का प्रयास किया गया हो। गत जुलाई महीने में ही एक इंजीनियर ने कर्ज से परेशान होकर यहां से कूदकर जान दे दी थी। यहां लगातार हो रही आत्महत्या के चलते मुंबई पुलिस ने अटल सेतु पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

Related posts

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

प्रदेश भर से आई 16 गोविंदा टीमों ने शानदार मानव मीनारें बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया

Awaaz India TV

Mumbai Airport Incident: Mumbai में टला बड़ा प्लेन हादसा,500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची

Awaaz India TV

Lok Sabha Election Result 2024: जाने किस पार्टी ने जीते कितने सीट।

Awaaz India TV

कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा, केवल राजनीति की है-Kiren Rijiju

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

Leave a Comment