Awaaz India TV
Desh Ki Baat

फर्जी कॉल से हैं परेशान, तो जल्द मिलेगा छुटकारा, TRAI ने उठाया बड़ा कदम अब फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम

अगर आप फर्जी कॉल से हैं परेशान हैं तो जल्द ही आपको इससे छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ड्राफ्ट रिकमेंडेशन के मुताबिक, जल्द ही सभी मोबाइल फोन नेटवर्क पर “कॉलिंग नेम डिस्प्ले सर्विस” (CNAP) लागू की जाएगी। ऐसे में आपके लिए यह फ़ैसला करना करना आसान हो जाएगा कि आपको कॉल रिसीव करना है या फिर नहीं। अगर आसान शब्दों में कहें तो यह सेवा सरकारी ट्रू कॉलर जैसी होगी।

दरअसल ट्राई के ड्राफ्ट रिकमेंडेशन के मुताबिक़ , “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छह महीने के बाद से बेचे जाने वाले सभी उपकरणों में सीएनएपी फीचर उपलब्ध हो।” इस सर्विस को पूरे भारत में लागू करने से पहले एक टेस्ट ट्रायल भी किया जाएगा, जिसमें सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को भाग लेना होगा। ट्रायल के बाद ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

यह सर्विस कॉल रिसीव करने वाले नेटवर्क ऑपरेटर द्वारा शुरू की जाएगी। यह ऑपरेटर कॉल करने वाले के नेटवर्क से उसका नाम और जानकारी प्राप्त करेगा और फिर आपके फोन पर उसे डिस्प्ले करेगा।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहले कह चुके हैं कि, “फोन करने वाले को जानना चाहिए कि कॉल किसने की है। इसमें सभी तरह की कॉल्स शामिल हैं, चाहे वह सामान्य वॉइस कॉल हो, व्हाट्सएप कॉल हो, फेसटाइम हो या कोई अन्य ओटीटी कॉल हो।”

ट्राई द्वारा जारी सिफारिश में यह भी कहा गया है कि व्यवसायों या टेलीमार्केटर्स द्वारा किए जाने वाले 140 नंबर सीरीज के कॉल्स पर भी कॉल करने वाली संस्था का नाम दिखाई देगा। उन्हें यह विकल्प भी दिया जाएगा कि वे अपना “पसंदीदा नाम” चुन सकें, जो कि ट्रेडमार्क या भारत सरकार के साथ पंजीकृत कोई अनोखा नाम हो सकता है।

Related posts

Mumbai के Grant Road में चार मंजिला इमारत के Balcony का हिस्सा गिरने 1 की मौत और 3 घायल।

Awaaz India TV

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

Awaaz India TV

शानदार थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, इतिहास रचने ने एक कदम दूर।

Awaaz India TV

T20 World Cup: सभी की निगाहें 9 जून पर, T 20 में होगी India-Pakistan की भिड़ंत।

Awaaz India TV

Supreme Court की CrPC की धारा 125 के टिप्पणी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक Mohd. Sulaiman का बयान।

Awaaz India TV

Union Budget 2024 : क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

Awaaz India TV

Leave a Comment