Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Kalyan इलाके में विशाल Hoarding गिरने 3 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 2 लोग घायल

Kalyan Hoarding Collapsed: मुंबई से सटे कल्याण इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना सामने आई है। यह घटना तेज हवाओं के साथ बरसात आने के चलते हुई है। होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के घाकोपर में हुए चर्चित होर्डिंग हादसे के बाद कल्याण में भी ठीक उसी तरह की घटना हुई हैं लेकिन तीव्रता उससे कम है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण इलाके के सहजानंद चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 18 मिनट पर यह विशाल होर्डिंग गिरा।

इस घटना में कई गाड़ियां होर्डिंग के नीचे दब गई है। होर्डिंग गिरने के बाद मौके पर जाम लग गया। घटना में तीन वाहनों के छती ग्रस्त होने और दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और होर्ड़िग हटाने के लिए दमकल विभाग को भी बुला लिया गया। सामने आयी CCTV फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है की होर्डिंग गिरने के बाद करीबी खड़े लोग डर गए और भाग गए। होर्डिंग गिरते वक्त आटो चालक और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को चाटें आई हैं।

ABP न्यूज़ के रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद कल्याण डोंबिवली नगरपालिका के कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच और सहजानंद चौक पर गिरे होर्डिंग को हटा दिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ साथ ही राहत कार्य जारी है।

Related posts

पति ने मारा-पीटा, चेहरे पर गर्म दाल फेंकी, तलाक दिया, मोदी और योगी की तारीफ करना महंगा पड़ा मुस्लिम महिला को!

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Updates: 14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

Awaaz India TV

international Labour Day : काम की गरिमा का उत्सव।

Awaaz India TV

मामला ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आउट होने का, संजय दत्त ने भड़ास निकाली यूके सरकार पर

Awaaz India TV

एक बार फिर 2007 की तरह Mumbai के रास्तों पर Team India संग छायेगा ख़ुशी का माहौल

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने उठाई भगवान शिव की तस्वीर, तो भड़क गए BJP संसद ।

Awaaz India TV

Leave a Comment