Agra molestation incident: आगरा का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देख लोग यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है। आगरा में रात बीच सड़क पर स्कूटी पर सवार लड़की से छेड़छाड़ की गयी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की, एक युवती रात को स्कूटी पर सवार हो रही है। वही बाइक पर 5 लड़के युवती का पीछा कर रहे है। साथ ही युवती के स्कूटी पर पैर मार रहे है और हाथों से इशारे भी कर रहे है। साथ ही युवती पर अश्लील कमेंट्स किए गए है।
आगरा, यूपी की कानून व्यवस्था देखिए –
बीच सड़क पर स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़ हुई। उसकी स्कूटी को पैर मारा गया। लड़की पर अश्लील कमेंट्स किए गए। 2 आरोपी यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार हैं। 3 आरोपियों की तलाश जारी है। pic.twitter.com/HKYuhj6R2m
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 19, 2024
वही इस घटना में अभी तक 5 आरोपी में से 2 को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए 2 आरोपियों की पहचान यूसुफ और फिरोज नाम से हुई है। साथ ही युवती की छेड़ निकालने वाले बाकि 3 आरोपियों की तलाश अभी जारी है।